
Bagha(Bihar): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मानसिक रूप से दिव्यांग भिखारी ऑनलाइन पैसे मांग कर चर्चा बना हुआ है।

पश्चिम चम्पारण के बेतिया रेलवे स्टेशन पर एक भिखारी राजू अपने गला में ऑनलाइन पेमेंट का क्यूआर कोड़ लटकाकर भीख मांगता है।30 साल से भीख मांगने वाला राजू देश के हाईटेक भिखारी बन गया हैं।

खुद को डिजिटल भिखारी कहने वाला राजू का कहना है कि वो भारत को डिजीटल इंडिया बनाने में देश की मदद कर रहे हैं। हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ”मन की बात” सुननेवाला राजू उनके बहुत बड़े फैन हैं।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव जब रेलमंत्री थे तब राजू के सहजता और सरलता को देखते हुए राजू को रेलवे से फ्री खाना दिलाने की व्यवस्था कर रखा था, इसलिए राजू लालू प्रसाद यादव का बहुत बड़ा तब फैन था। लालू यादव के रेलमंत्री से हटते ही मुफ्त का भोजन बन गया।
राजू ने बताया कि पहले जब वो भीख मांगते थे तो कई लोग छुट्टा न होने की बात करते थे और राजू का कटोरा खाली रह जाता था, इस बात से परेशान राजू ने अपने भीख मांगने के तरीके को बदलते हुए ऑनलाइन पेमेंट से जोड़ लिया। बैंक में अकाउंट खुलने के बाद राजू ने ई-वॉलेट बनाया और बन गया वह हाईटेक भिखारी।



