जमुई: बिहार-झारखंड सीमा पर चकाई थाना क्षेत्र के टोला पहाड़ गांव में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा कि 10 से 12 की संख्या में अत्याधुनिक हथियारों से लैस आये नक्सलियों ने अर्जुन हेम्ब्रम और चोपाय हेम्ब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि पुलिस के बहकावे में आकर एसपीओ का काम करने वाले चतुर हेंब्रम और अर्जुन हेंब्रम को मारा गया है। जन युद्ध में जनता भाग लें।
मिली जानकारी के अनुसार मरने वाला पिता और पुत्र है। हत्या में हार्डकोर नक्सली मतलु दा और पिंटू दा गुट के हाथ होने की आंशका जतायी जा रही है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।