
मोतिहारी: बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थानाक्षेत्र अन्तर्गत अहिरौलिया पंचायत स्थित शिवपुर वृता चंवर(खाली स्थान) मंगलवार घोंघा चुनने गयी पांच बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी। पांचो बच्ची अहिरौलिया पंचायत के वार्ड संख्या -1 की रहने वाली है।

मृतकों मे भिखर महतो की दो पुत्रियों मे सीमा कुमारी (चार वर्ष) कौशल्या कुमारी (10 वर्ष),अवधेश महतो की पुत्री (सुगी कुमारी-12 वर्ष),रमेश महतो की (10वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी) एवं बदरी महतो की (11वर्षीय शोभा कुमारी) का नाम शामिल है।

सूचना पाकर रामगढवा के अंचल अधिकारी मणिभूषण कुमार एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सभी शव को कब्जे मे लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना जब बच्चों के परिजनों को मिली तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।घटना के बाद गड्ढे के किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।
जिला आपदा प्रभारी अनील कुमार की मानें तो मृतकों के परिजनों को अविलंब आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मुआवजे की राशि दी जाएगी। सरकारी प्रावधान के तहत जो प्रक्रिया है वो की जाएगी और सभी मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: माटी का वह बेटा, जो जनआंदोलन की अमिट मिसाल बन गया
- Deoghar : पारिवारिक विवाद में विषपान करने वाले अधेड़ की सदर अस्पताल में मौत
- Giridih News : 6 साल की मासूम के साथ रोजगार सेवक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
- Deoghar : 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीनने का मामला, कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुम्मा बॉर्डर पर 24 एक्सपायरी स्टिंग की बोतलें जब्त



