पटना: बिहार में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन आज से खत्म कर दिया गया है। करीब 35 दिनों बाद बिहार से लॉकडाउन हटा है।

मंगलवार को बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि भले ही लॉकडाउन हटा दिया जाए लेकिन शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा:
लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी और निजी कार्यालय 4 बजे शाम तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5 बजे शाम तक बढेंगी।
वहीं स्कूल-कॉलेज और कोचिंग क्लास फिलहाल बंद रहेंगे। हालांकि सीएम नीतीश ने कहा कि ऑनलाइन क्लास और पढ़ाई किए जा सकेंगे। साथ ही ट्रांस्पोर्ट को लेकर भी सरकार ने निजी वाहनों को सड़क पर चलने की इजाजत दे दी है।



