पटना।

बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पंचायत चुनाव पर राज्य निर्वाचन आयोग ने अहम फैसला लिया है। प्रदेश में संक्रमण के भयावह हालात को देखते हुए पंचायत चुनाव 2021 की अधिसूचना 15 दिनों तक रोक दी गई है। बुधवार (21 अप्रैल, 2021) को आयोग ने बताया कि पंद्रह दिन बाद राज्य में कोविड-19 के हालात पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद आगे चुनाव कराने के निर्णय पर कोई फैसला लिया जाएगा।

राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ये आदेश जारी किया है।


मालूम हो कि बिहार में पंचायत चुनाव चुनाव 2021 के लिए अप्रैल के आखिर तक अधिसूचना का प्रस्ताव भेजने की कार्रवाई चल रही थी।




