मुजफ्फरपुर।
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार में एक होटल सेंट्रल पार्क होटल के कमरा नंबर 301 दो लाशें बरामद की गयी है। लाश एक युवती और एक युवक की है। दोनों को गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 7 बजे बिना नंबर की बुलेट से दोनों आए थे। मृतक ने आईडी प्रूफ के लिए होटल के रिसेप्शन में एक आरसी बुक का कॉपी दिया है। मृतक युवक का नाम मनीष कुमार श्रीवास्तव है। लड़की ने अपना नाम निशा कुमारी लिखाया था। सोमवार दोपहर एक बजे रूम खाली करनी थी। दोपहर 12 बजे होटल के कर्मचारी रूम नंबर 301 के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारी ने मैनेजर को जानकारी दी।
होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर युवक और युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ दिखा। दोनों एक ही कम्बल के अंदर पाए गए। मनीष के हाथ में पुलिस को एक पिस्टल भी मिली है। वहां से दो खोखा भी बरामद किया गया है। लड़की की मांग पर गोली लगी हुई है, जबकि युवक की कनपटी में गोली लगी है। पुलिस छानबीन में जुट गयी है।