
Chirang (Assam): बोडोलैंड के थ्रुंथ्राझोरा गांव में भूटान की पहाड़ियों से उतरकर अचानक आई माक्रा नदी के बाढ़ के पानी में चार परिवारों के कई सदस्य फंस गए। बुधवार की रात को ही बिजनी प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

एसडीआरएफ बलों की एक टीम रबर की नावों का उपयोग करके बचाव अभियान में लग गयी। स्थानीय एमसीएलए जेम्स बसुमतारी भी मौके पर मौजूद थे और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे।

गुरुवार को खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ बलों द्वारा बचाव अभियान जारी है।


