
Golaghat (Assam): गोलाघाट जिलांतर्गत नुमलीगढ़ के बकियाल खंड (Bakiyal section of Numligarh under Golaghat district) वन कार्यालय के अधीन बकियाल गांव में शनिवार की सुबह एक जंगली हाथी के शव (wild elephant carcasses) को देख ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

वन विभाग ने बताया कि बकियाल गांव में एक जंगली हाथी के शव को देखे जाने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ पशु चिकित्सकों की एक टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम कर घटनास्थल के करीब ही उसे दफना दिया।

हलांकि जंगली हाथी की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की असली मौत की वजह का पता चल पाएगा।

ज़हर दिए जाने की आशंका!
ज्ञात हो कि इलाके में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों के झुंड द्वारा ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने लगातार आ रही थी। माना जा रहा है कि जंगली हाथियों से बचने के लिए ग्रामीण हाथी को खाने के सामान में जहर डालकर दिया होगा। जिसकी वजह से हाथी की मौत हुई है।
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। वन विभाग इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रहा है।


