पटना।
बिहार में मंगलवार को नीतीश सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान CM नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा मौजूद थे।
17 नए मंत्री बनाए गए हैं। BJP से 9 तो JDU से 8 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें BJP के 6 विधायक और 2 विधान पार्षद हैं। भाजपा के जनक राम को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई है, यह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। JDU कोटे से 7 विधायक और एक विधान पार्षद को मंत्री बनाया गया है।
विस्तार के साथ ही बंटे विभाग
नीतीश कैबिनेट में शपथ लेने के बाद नए मंत्रियों का विभाग भी बांट दिया गया है। विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग दिया गया है। श्रवण कुमार ग्रामीण विकास देखेंगे, जबकि मदन सहनी समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे। संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
नीतीश कैबिनेट में BJP के 9 चेहरे
►शाहनवाज हुसैन
►नितिन नवीन
►नारायण प्रसाद
►सुभाष सिंह
►नीरज सिंह बबलू
►प्रमोद कुमार
►सम्राट चौधरी
►आलोक रंजन झा
►जनक राम
नीतीश कैबिनेट में JDU के 8 चेहरे
►लेसी सिंह
►सुमित सिंह
►संजय झा
►श्रवण कुमार
►मदन सहनी
►जयंत राज
►जमां खान
►सुनील कुमार
CM नीतीश समेत अब कैबिनेट में 31 मंत्री
बिहार की वर्तमान कैबिनेट में सीएम को लेकर मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। इससे पहले BJP के 7, JDU के 4, हम का एक और VIP का एक मंत्री था। बिहार सरकार में कुल 44 विभाग हैं। मंत्रियों के लिए 36 पद ही स्वीकृत किए गए हैं,क्योंकि विधानसभा की कुल सीटों के 15 प्रतिशत ही सदस्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।