रांची।
गणतंत्र दिवस की सुबह से ही रांची सहित विभिन्न जिलों में में धूप खिली नजर आई। आसमान पूरी तरह साफ है। लेकिन 28 जनवरी से रांची व आसपास के इलाके में आंशिक बादल छाएंगे।
28 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 28 और 29 जनवरी को रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्के दर्जे के बारिश की भी संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान जहां 24-28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापामान11-14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं राज्य भर के मौसम की बात करें तो 28 जनवरी के बाद झारखंड के मध्य हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, गुमला व उत्तर पश्चमि इलाके लातेहार, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा और पलामू जिले में में बारिश के आसार हैं। हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में बदलाव हवाओं के रुख में बदलाव के कारण हो रहा है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी से हवा दक्षिण- पश्चिम होने के आसार हैं।