By: जयदेव कुमार
पाकुड़।
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतगर्त बोहड़ा गांव में धान के पल्लो में अचानक आग लगने से 200 क्विंटल से अधिक धान बर्बाद हो गया ।
जानकारी के अनुसार गांव के अबुल बसार, मोजीबुल हक, नशीउल हक, नशीम आलम और शमीम आलम सभी पांच भाईयों का धान खेत से उठाकर घर के नजदीक ही एक जगह जमा कर रखा गया था। लोगों ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने पुआल में अचानक आग लगा दी, जिससे लगभग 200 क्विंटल धान जलकर खाक हो गया। खलिहान में आग लगने से तीन लाख रूपये की क्षति बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार ने सीओ रितेश जयसवाल से मुआवजे की मांग किया है। हालाँकि आग कैसे लगी है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।