नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस विश्व संस्था के महासचिव पद पर एंटोनियो गुटेरेस की दोबारा नियुक्ति की है। उनका दूसरा कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। गुटेरेस के नाम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से मंजूर किया गया था।एंटोनियो गुटेरेस की पुनर्नियुक्ति की घोषणा महासभा के मौजूदा अध्यक्ष तुर्की के वोल्कन बोजकिर ने की।
उन्होंने एंटोनियो गुटेरेस को महासचिव पद की शपथ भी दिलवाई। पुर्तगाल के 72 वर्षीय गुटेरेस 31 दिसंबर 2026 तक इस पद पर रहेंगे।एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनपर विश्वास जताने के लिए विश्व समुदाय का आभार व्यक्त किया।