रांची: अरब सागर में बना अति व्यापक चक्रवाती तूफान (सुपर साइक्लोनिक स्टोर्म) ताउते का असर झारखंड तक पहुँच गया है। इसके प्रभाव से मंगलवार काे रांची सहित झारखंड के कइ जगहाें पर काले बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाए भी चली है और डालटनगंज में 59 मिमी बारिश रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है।
ताउते चक्रवातीय तूफान का असर झारखंड के मध्य रांची, बाेकाराे, पश्चिमी भाग पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा जैसे जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष भागों में हल्के बादल छा सकते है।
माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इसके प्रभाव से राज्य के उपर आंशिक बादल छाएंगे। तूफान तट से उत्तर की ओर बढ़ रहा है, लेकिन यह सुपर साइक्लोन है। इसलिए यह काफी व्यापक है। इसके बादल झारखंड पर भी छाएंगे। खासकर पश्चिमी भागों में बारिश हाेगी।
उन्होने कहा कि झारखंड का मौसम 20 मइ तक आसमान में बादल कायम रहेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व और उत्तरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा लोकल सिस्टम पहले के ही सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही दक्षिण पूर्व की हवा के कारण लगातार मौसम बदल रहा है और समय-समय पर बारिश भी हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी लोहरदगा, धनबाद, रामगढ़ आदि जगहों पर बारिश हुई। डालटनगंज में सबसे ज्यादा 40.2 मिमी बारिश हुई। इससे आनेवाले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
मंगलवार काे रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्र्री, जमशेदपुर का अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 37 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री और बारिश 59 मिमी दर्ज की गयी है। अगले चार दिनाें में रांची का अधिकतम तापमान 37 ये 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
19 और 20 काे माैसम रहेगा खराब
माैसम केंद्र के पूर्वानुमान रिपाेर्ट के अनुसार 19 और 20 मई काे राज्य के मध्य और उत्तर हिस्से में माैसम खराब रहेगा। 30 से 40 किमी की प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कइ जगहों पर वज्रपात भी हाेने की चेतावनी जारी की गइ है। वही 21 मइ से माैसम साफ हाे जाएगा साथ ही गर्मी बढ़ेगी।