रांची: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से बदल रहा है। तेज हवा के साथ रविवार की शाम बारिश हुई। सोमवार की दोपहर बाद भी मौसम ने ऐसे ही रंग बदलना शुरू कर दिया है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आगामी 8 मई तक आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी राजस्थान के आगे एक टर्फ बना हुआ है। जबकि बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। झारखंड में मौसम बदलाव का यह फिलहाल यह दो बड़ा कारण है।
बदलते मौसम के बीच लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 4 दिनों में विभिन्न हिस्सों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं।