नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि राजधानी में लॉकडाउन और हफ्ते और के लिए बढ़ा दिया गया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। नए आदेश के बाद 10 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू रहेगा।
बता दें कि दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके पहले 3 अप्रैल की सुबह 5 बजे लॉकडाउन बढ़ाया गया था। लेकिन अब एक और हफ्ते के लिए राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगा रहेगा।
दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है।