गुमला
अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को तोरपा से भाजपा विधायक कोचे मुंडा के साले 30 वर्षीय संतोष मुंडा की हत्या कर दी है। गुमला के बसिया थाना क्षेत्र की यह घटना सुबह 7 बजे की है। अपने घर से एक किलोमीटर दूर संतोष बसिया पावर ग्रीड के पीछे शौच करने गए थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। 5 गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटन को अंजाम देने के बाद अपराधियों के जंगल की ओर फरार होने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले ली है। बसिया डीएसपी विकास लागुरी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुरुआती जांच में पुलिस इसे जमीन विवाद का मामला मान रही है तो स्थानीय लोग इसे आपसी विवाद मे हुई हत्या बता रहे हैं। संतोष बसिया बस्ती में नया पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी में थे। जमीन चिन्हित करने के बाद इसका काम भी शुरू कर दिए गए थे। मर्डर को इससे भी जोड़कर भी देखा जा रहा है।