
झारखंड
दुमका/बेरमो।

झारखंड में तीन नवंबर को होने जा रहे बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना हुई। मतदान करवाने के लिए ईवीएम व अन्य जरूरी सामान के साथ अपने तय बूथ पर मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं।

कोरोना को देखते हुए बूथ पर वोटरों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने वाले गोल घेरे में कतारबद्ध करने की व्यवस्था की गई है। 10 नंवबर को चुनाव परिणाम आएगा।
वहीं, दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।
बता दें कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की वजह से बेरमो विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया था। इसकी वजह से वहां पर उपचुनाव हो रहा है। जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। उन्हें एक सीट छोड़ना था। ऐसे में उन्होंने दुमका से त्यागपत्र दिया। इसकी वजह से दुमका सीट खाली हो गई और वहां उपचुनाव हो रहा है।


