spot_img

16 मार्च को न्यू दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस कोच नं. B1 से ट्रैवल करने वाले सभी कराएं जांच

Oddisa Rail Accident: PM Modi ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया


रांची। 

झारखण्ड की राजधानी रांची में कोरोना पॉजिटिव के एक केस की पुष्टि होने के बाद रांची डीसी राय महिमापत रे ने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने भी 16 मार्च को न्यू दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस कोच नंबर B1 से ट्रैवल किया है, वह इसकी सूचना प्रशासन को दें और अपनी जांच ज़रूर कराएं.

रांची में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की पुष्टि होने के बाद डीसी ने रांचीवासियों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है. साथ ही कहा है कि जो व्यक्ति 16 मार्च 2020 को दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के B1 कोच में ट्रैवल कर 17 मार्च को रांची पहुंचे हैं. वह इसकी सूचना प्रशासन को दें और आवश्यक रूप से अपनी जांच कराएं. साथ ही 1950 या 9431708333 पर जानकारी दे सकते हैं. 

DCTWEET

दरअसल, जानकारी मिल रही है कि रांची में जो महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. वह राजधानी एक्सप्रेस से ही B1 कोच से बैठकर रांची आई थी. ऐसे में रांची डीसी ने लोगों से अपील की है कि जो लोग इस कोच में बैठ कर रांची आए थे, वह जरूर अपनी जांच करवा लें.

इसके साथ ही रांची डीसी ने लोगों को डरने की नहीं बल्कि घरों में रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है, साथ ही कहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रशासन ज़रूरी एहतियात बरत रही है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!