
विज्ञापन



Written By:शबिस्ता आज़ाद
गोड्डा/देवघर।
विश्व का सबसे बड़ा उर्वरक सहकारिता संस्था इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-आपरेटिव लिमिटेड) खेती के लिए फर्टिलाइजर बनाने के साथ-साथ किसानों को रोजगार से भी जोड़ने का काम कर रहा है. इसके तहत कई शहरों में इफको ने इफको बाजार के माध्यम से किसानों तक सुविधाएं पहुंचाने का एक अभियान शुरू किया है. जिसकी शुरुआत गोड्डा में भी होने जा रही है.
गोड्डा में 13 जनवरी को इफ़को किसानों के लिए इफको बाज़ार केन्द्र खोलेगी। जिसका उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे करेंगे। इफको बाजार में किसानों को उर्वरक, कीटनाशक, बीज, बीमा तथा मशीनें आदि खेतीबाड़ी का तमाम सामान एक ही छत के नीचे मुहैया कराया जायेगा।
सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है. उन्होंने लिखा है कि ख़ुशख़बरी १३ जनवरी गोड्डा में इफ़को किसानों के लिए बाज़ार केन्द्र खोलेगी, अब किसानों को एक ही जगह पर खाद, बीज, कीटनाशक तथा कृषि कार्य से सम्बन्धित सारे समान मिलेंगे । संथालपरगना के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री जी,गृहमंत्री जी,कृषि मंत्री जी व इफ़को के प्रबंध निदेशक अवस्थी जी का आभार ।
वहीं, 14 जनवरी को इफको उत्पाद 'सागरिका' निर्माण संयंत्र, देवघर का शिलान्यास भी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किया जायेगा। जसीडीह ओद्यौगिक क्षेत्र में शिलान्यास होगा।
इस मौके पर इफको के प्रबंध निदेशक और विपणन निदेशक मौजूद रहेंगे।




