Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोंनदिया पहाड़िया के पास एक अनियंत्रित बुलेट बाइक से गिरकर जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक का नाम 48 वर्षीय संजय कुमार सिंह है जो गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर का रहने वाला है। घायल का नाम राहुल सिंह है जो जमुई जिले के सोनो थाना इलाके के डुमरी गावं का रहने वाला है।
घटना कि बावत परिजनों ने बताया कि मृतक संजय सिंह अपने बहन के घर देवीपुर थाना इलाके के कपसा गावं एक श्राद्ध कार्यक्रम मे शामिल होने आया था। श्राद्ध समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह अपनी बुलेट बाइक पर रिश्ते मे लगने वाले दामाद राहुल सिंह को बस पर चढ़ाने सारवां जा रहा था।
उसी दौरान दोनदिया पहाड़िया के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढे मे गिर गई। इस घटना मे दोनो घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद संजय कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया।