
Dhanbad: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी (hate comment on social media) किए जाने के आरोप में कुमार अभिषेक उर्फ नन्हें सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से नन्हें सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सिंह के खिलाफ टिप्पणी की थी। झामुमो के एक नेता ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराया था। जानकार कहते हैं कि स्व. मनिंद्र नाथ मंडल के खिलाफ भी सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। सरायकेला पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था।
धनबाद पुलिस ने कुमार अभिषेक उर्फ नन्हें सिंह को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के पश्चात जेल भेज दिया। बताया गया है कि नन्हें सिंह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े हुए हैं।