spot_img
spot_img
होमखबरझारखंड में कोरोना हो रहा कमजोर, 252 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

झारखंड में कोरोना हो रहा कमजोर, 252 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

रांची: झारखंड में कोरोना के नए मरीजों से अधिक स्वस्थ होकर लौटने वालों का सिलसिला बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में 252 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि इस दौरान शुक्रवार सुबह तक सिर्फ 114 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और  दुमका से एक-एक मरीज शामिल हैं। झारखंड  स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 15,बोकारो से सात , चतरा से एक, देवघर से नौ, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से नौ और गढ़वा से पांच नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह से छह, गुमला से सात,हजारीबाग से छह, जामताड़ा से पांच, खूंटी से एक, कोडरमा से सात और लातेहार से आठ नए मरीजों की पहचान हुई, जबकि लोहरदगा से एक, रामगढ़ से तीन, साहिबगंज से तीन, सरायकेला से चार, सिमडेगा से 10 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज मिले। 

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 45 हजार, 028 गयी है। इनमें तीन लाख, 38 हजार, 698 मरीज ठीक हो चुके  हैं। अब तक राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 106 मरीजों की मौत हुई है। अब तक झारखंड में कुल 96 लाख, 79 हजार, 940 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें एक हजार, 224 सक्रिय मरीज  हैं।   झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सिर्फ 15 नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 220 है। अस्पतालों से 99 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार,104 सक्रिय मरीज आए , जिनमें 83 हजार, 296 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!