नई दिल्ली।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पापा बन गए हैं। मुंबई के अस्पताल में आज दोपहर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।
विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।''
अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ। क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं। विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। साथ ही मीम्स के जरिए खुशी भी जताई जा रही है।
मालूम हो कि कोहली और अनुष्का की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। 27 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की बात की जानकारी साझा की थी।