नई दिल्ली।
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे ने संयुक्त रुप से एक सर्वे कर 25 श्रेष्ठ सांसदों का चयन किया। श्रेष्ठ सांसदों के चयन को सर्वे में कई पारामीटर थे। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने श्रेष्ठ सांसदों का चयन करने के लिए 25 केटेगरी बनाई थी, जिससे पता चल सके कि उनमें जनता के द्वारा दिए गए दायित्व के प्रति कितनी निष्ठा है।
फेम इंडिया मैगज़ीन ने सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर एक लंबे सर्वे और ग्राउंड रिपोर्ट के जरिये उन 25 सांसदों की पहचान की, जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से संसद तक जनसेवा, समाजसेवा, जन जागरण से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का शानदार कार्य किया है। इस सर्वेक्षण में सांसदों का जनता से जुड़ाव, प्रभाव, छवि, पहचान, कार्यशैली, सदन में उपस्थिति, बहस में हिस्सा, प्राइवेट बिल, सदन में प्रश्न, सांसद निधि का सही उपयोग व सामाजिक सहभागिता को मुख्य मापदंड बनाया।
फेम इंडिया मैगज़ीन – एशिया पोस्ट श्रेष्ठ सांसद सर्वे 2021 के ये हैं श्रेष्ठ 25 सांसद
► प्रभावशाली सांसद की कैटेगरी में सी.आर.पाटिल (सांसद – नवसारी लोकसभा क्षेत्र, गुजरात) भाजपा
► उत्कृष्ट सांसद – भर्तृहरि महताब (सांसद – कटक लोकसभा क्षेत्र, ओडिशा) बीजू जनतादल
► योग्य सांसद – संजय जयसवाल (सांसद – पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र, बिहार) भाजपा
► असरदार सांसद- राव उदय प्रताप सिंह (सांसद – होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र, मध्यप्रदेश) भाजपा
► ऊर्जावान सांसद – निशिकांत दुबे (सांसद – गोड्डा लोकसभा क्षेत्र, झारखंड) भाजपा
► अनुभवी सांसद- कोडिकुन्निल सुरेश (सांसद – मावेलीकारा लोकसभा क्षेत्र, केरल) कांग्रेस
► प्रेरक सांसद- राजेन्द्र अग्रवाल (सांसद – मेरठ लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश) भाजपा
► कर्मठ सांसद – विनायक राउत (सांसद – रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र) शिवसेना
► विलक्षण सांसद – अजय भट्ट (सांसद – नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र, उत्तराखंड) भाजपा
► कर्तव्यनिष्ठ सांसद – सुरेश कुमार कश्यप (सांसद – शिमला लोकसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश ) भाजपा
► शख्सियत सांसद- गोपाल शेट्टी (सांसद – मुम्बई नॉर्थ लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र) भाजपा
► लगनशील सांसद – जुगल किशोर शर्मा (सांसद – जम्मू लोकसभा क्षेत्र, जम्मू कश्मीर ) भाजपा
► अग्रदूत सांसद- प्रवेश वर्मा (सांसद – पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र, दिल्ली) भाजपा
► विशिष्ट सांसद- भीमराव बी.पाटिल (सांसद – ज़हीराबाद लोकसभा क्षेत्र, तेलंगाना) तेलंगाना राष्ट्र समिति
► मजबूत सांसद- धरमवीर सिंह (सांसद – भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र, हरियाणा) भाजपा
► कर्मयोद्धा सांसद- हनुमान बेनीवाल (सांसद – नागाैर लोकसभा क्षेत्र, राजस्थान) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
► व्यवहार कुशल सांसद- विनोद चावड़ा (सांसद – कच्छ लोकसभा क्षेत्र, गुजरात) भाजपा
► कामयाब सांसद- राहुल शेवाले (सांसद – मुम्बई दक्षिण-मध्य लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र) शिवसेना
► आइकॉन सांसद- राजू सिंह बिष्ट (सांसद- दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र, पश्चिम बंगाल ) भाजपा
► दूरदर्शी सांसद- अपराजिता सारंगी (सांसद – भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र, ओडिशा) भाजपा
► चर्चित सांसद- नवनीत राणा (सांसद – अमरावती लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र) निर्दलीय
► उद्देश्यपूर्ण सांसद- हरीश द्विवेदी (सांसद – बस्ती लोकसभा क्षेत्र, उत्तरप्रदेश) भाजपा
► सक्रिय सांसद- दिलीप सैकिया (सांसद – मंगलदोई लोकसभा क्षेत्र, असम) भाजपा
► जिम्मेदार सांसद- दिनेश चंद्र यादव (सांसद – मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र, बिहार) जनता दल यूनाइटेड
► जागरुक सांसद- चुन्नी लाल साहू (सांसद – महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र, छत्तीसगढ़) भाजपा
फेम इंडिया ने कहा कि सर्वे में इस बार कसौटियां पिछली बार के मुकाबले थोड़ी कड़ी थीं और चयन भी मुश्किल था। इस लिस्ट में चयनित होने के लिए सिर्फ एक मानक है, वो है ‘अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन’, जो इन सांसदों ने भली-भाँति करने का प्रयास किया है। 25 विभिन्न श्रेणियों के लिए देश के 542 सांसदों में से श्रेष्ठ का चयन खासा मुश्किल कार्य था। सर्वे सीधे जनता से, ऑनलाइन और विशिष्ट व्यक्तियों से स्टेक होल्ड विधि से पूछे गये सवालों और लोकसभा की साइट पर उपलब्ध प्रमुख डाटा, यानि कुल दस बिंदुओं पर आधारित हैं।