रांची।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक नलिन सोरेन को 2020 का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है। नलिन सोरेन को 22 नवंबर को राज्यपाल सम्मानित करेंगी। इन्हें 51 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।
नलिन लगातार सात बार से शिकारीपाड़ा का विधायक चुन कर आ रहे हैं।
विधायक के अलावा संयुक्त सचिव शिशिर कुमार झा, प्रशाखा पदाधिकारी सोमेन कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी लक्ष्मी मुचवा, मनोज कुमार और हेलेना कंडोला को विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी के तौर पर स्वर्गीय कपिलेश्वर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा कोविड-19 के समय उत्कृष्ट काम करने के लिए रांची के सिविल सर्जन वीवी प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अखिलेश कुमार सिंह और रिम्स की मुख्य नर्स राम रेखा राय को भी सम्मानित किया जाएगा।