रांची।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस की ओर से रविवार को अलंकरण दिवस समारोह मनाया गया। डोरंडा के जैप वन ग्राउंड में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। समारोह में बेहतर काम करने वाले 80 पुलिसकर्मी और अधिकारी को सम्मानित किया गया।
►अलंकरण दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से IG साकेत सिंह समेत हवलदार क्षत्रजीत लिंबू और हवलदार लाल बहादुर आले सम्मानित किए गए।
►वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से 47 पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए।
►पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में DIG रांची अखिलेश झा सहित 30 पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मानित हुए। इनमें एसएसपी जमशेदपुर एम तमिल वाणन, जमशेदपुर DSP अनुदीप सिंह, छतरपुर SDPO शंभू कुमार सिंह सहित 30 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।
►इसके अलावा बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच पुलिस पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।