देवघर।
देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर अंधरीगादर गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा कि जोड़मो गांव का रहने वाला 65 वर्षीय सिकंदर महतो सुबह काम करने घर से निकला था। सिकंदर मजदूरी करता था। अंधरीगादर के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जमुनियाटांड गांव निवासी बाइक सवार युवक कमल दास भी गिर पड़ा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले जसीडीह सीएचसी ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सिकंदर की मौत हो गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को जब्त कर लिया गया है।