रांची।
देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है।
वहीं दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है। 7 नवंबर यानी आज झारखण्ड के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना कम नजर आ रही है।
रांची मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, 19 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान 12-18 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है।