रांची।
राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। राज्य में कोरोना का आंकड़ा 103899 है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में 356 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं, 401 की रिकवरी हुई हैं और एक की मौत हुई है।
कहां मिले कितने मरीज
रांची से 91, बोकारो से 23, चतरा से 3, देवघर से 11, धनबाद से 25, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 6, गुमला से 9, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 39, खूंटी से 1, कोडरमा से 3, लातेहार से 4, लोहरदगा से 7, पलामू से 12, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 5, सरायकेला से 15, सिमडेगा से 7, पश्चिमी सिंहभूम से 28।
अब तक राज्य में 97964 लोग ठीक हो चुके हैं।