देवघर।
देवघर के छात्र साजन शर्मा ने अपने गायन से देवघर का नाम रौशन किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर के वर्ग छह के छात्र साजन शर्मा का चयन स्टार प्लस के रियलिटी शो 'तारे जमीन पे' में किया गया है। बिहार व झारखंड से एकमात्र साजन का चयन स्टार प्लस के रियलिटी शो तारे जमीन पे में किया गया है।
साजन के पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। कहा कि जिस पिता की पहचान पुत्र से हो, उस पिता का जीवन सार्थक हो जाता है।
साजन के पिता रंजीत विश्वकर्मा नंदन पहाड़ के समीप व्यवसाय करते हैं। मां पल्लवी देवी जमुई से पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। साजन को बचपन से ही गीत, संगीत में रूचि थी। इसे लेकर साजन के पिता देवघर आ गए ताकि साजन को संगीत की शिक्षा मिल सके।
साजन के पिता रंजीत विश्वकर्मा ने कहा कि इसमें कुल 20 लड़के-लड़कियों का चयन किया गया है, जिन्हें शंकर महादेवन, जोनिता गांधी व व लेनी कक्कड़ के सानिध्य में मार्गदर्शन मिल रहा है। सुगंधा मिश्रा व आकृति शर्मा इस कार्यक्रम को होस्ट कर रही हैं। इसमें जीत व हार नहीं है। सभी 20 बच्चों को शंकर महादेवन के एकेडमी की ओर से तीन साल का स्कॉलरशिप दिया जाएगा।
साजन इसके पहले सारेगमपा विग गंगा में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। वर्ष 2018 में भी बिहार दिवस पर साजन को प्रथम पुरस्कार मिला था। साजन के संगीत शिक्षक, उनके परिजन व जानने वालों ने बधाई दी है।