जमशेदपुर।
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर खुद को बेचने का आरोप लगाते हुए जिले के एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला ने बताया कि पैसे के लालच में उसका पति गैर मर्द के साथ उसे जाने की बात कहता था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति के परिवार वालों ने युवती के साथ मारपीट करने की कोशिश की। बताया जाता है कि महिला की शादी 29 जनवरी 2019 को हुई थी, 30 जनवरी 2019 को वह अपने बारीडी लोकनाथ पथ स्थित ससुराल गई जहां तीन महीने बाद अपने सास-ससुर के साथ हैदराबाद गई। जहां महिला का पति रितेश ओझा रहता था। वहां जाने पर पता चला कि महिला का पति हैदराबाद की ही एक महिला के साथ पूर्व से ही शादी कर चुका है। जो तलाकशुदा है। महिला ने बताया कि उस महिला को पति ने अपने फ्लैट में किराए पर रखा है। भेद खुलते ही महिला के ससुराल वाले महिला पर दहेज के पैसे लाने का दबाव बनाने लगे। महिला ने बताया कि दहेज के पैसे लाने के बाद भी उसे दूसरी औरत के रूप में रखने की शर्त रखी गई।
महिला ने बताया कि 22 जुलाई 2020 को वह अपने मायके टुईलाडूंगरी पहुंची। जहां अपनी आपबीती सुनाई। उसके बाद सभी के होश उड़ गए। फिलहाल महिला ने अपनी परेशानियों से जिले के एसएसपी को अवगत करा दिया है।
वहीं एसएसपी ने महिला की शिकायत पर जांच कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। महिला ने बताया कि इस साजिश में उसके ससुराल के सभी सदस्य शामिल हैं।