रांची।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार सुखदेव भगत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण भाजपा से निष्कासित किया गया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी।
सुखदेव भगत विगत विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आदित्य साहू ने गुरुवार को ही उनके निष्कासन के सम्बंध में अपने हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिए है।