देवघर।
पुलिस अधीक्षक देवघर, अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्राप्त गुप्त सूचना के धार पर सारठ, पथरौल थाना एवं पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापामारी कर 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने कई सामान बरामद किये हैं।
देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर सारठ एसडीपीओ अमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि ये साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर एटीएम, यूपीआई और इ-वलेट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने का काम करते थे।
साथ ही फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को ATM बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए बताया जाता है कि आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP गया है उसे बताएं। 2 KYC (Know Your Customer) अपने ग्राहक को जानिए, अद्यतन कराने केनाम पर आमलोगों से OTP No एवं आधार कार्ड का नम्बर पूछ लेते हैं और उनके आधार लिंक खाता से पैसा ठगी कर लेते हैं। Money Request भेजकर उनसे OTP No- प्राप्त कर। PhonePe Paytm रूपये ठगी कर लिया जाता है। Google पर विभिन्न प्रकार के Wallets एवं Bank के फर्जी Customer Care नम्बर का Advertisements देकर आमलोगों से आम सहायता के नाम पर ठगी करते हैं।
►अपराधियों के पास से बरामद किया गया
1. मोबाईल-43
2. सिम-54
3. पासबुक-32
4. ATM- 14
5. चेकबुक- 05
6. लैपटॉप-01
7. नगद-96,000(छियानवे हजार 8. अपाची मोटरसाइकिल-01G
►गिरफ्तार अपराधियों में शामिल है
1. शेखर मण्डल
2 वरूण कुमार
3. नितेश कुमार
4. वासुदेव कुमार मंडल
5. रामाकांत कुमार मण्डल
6. बमभोला कुमार मण्डल
7. राकेश कुमार मण्डल
8 .सागर कुमार मंडल
9. धनंजय मण्डल
10. रंजीत कुमार दास
11. संजय महरा
12. शेखर कुमार दास
13. श्यामसुंदर दास
14. सुनील कुमार मेहरा
15. विकास कुमार महरा
16. देवव्रत महरा
17. अमित कुमार दास
18. पंकज दास