साहेबगंज।
छह सितम्बर, रविवार को महाराष्ट्र पुलिस ने साहिबगंज पुलिस को सूचित कर बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को साहिबगंज के एक शख्स द्वारा फ़ोन कर धमकी दी गयी है।इसकी सूचना मिलने पर साहिबगंज पुलिस ने तुरंत ही अपनी तफ्तीश शुरू की और मुख्यमंत्री को फ़ोन कर धमकी देने वाले शख्स को बिहार के पूर्णिया जिले से पकड़ा।
बताया जा रहा है कि यह शख्स साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड के ग्रामसीर गांव का है और इसके पिता बलिया जिले के रहने वाले है। मामले की जांच करने पर पता चला की यह शख्स पहले पुलिस में था। लोगो को फ़ोन कर अपनी पहचान कभी आईजी तो कभी क्राइम ब्रांच बता कर लोगो को धमकाता और पैसों की उगाही करता था। यह शख्स अपने पास कई सिम रखता था जो हमेशा अलग नाम के होते थे कभी कृष्णकान्त तो कभी सिद्धार्थ सिंह। इसने चार शादियां भी कर रखी है।
इस व्यक्ति ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की और बताया की इस नंबर से उसे भी कॉल आया करता था और अपनी पहचान क्राइम ब्रांच बता कर धमकाता था। इन सब के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात कर लोकेशन के आधार पर शख्स को पूर्णिया जिले से पकड़ा। शख्स ने अपने पकड़े जाने पर अपने बचाव में कहा कि उसने मुख्यमंत्री को कॉल कर सुशांत सिंह को न्याय दिलाने के लिए कॉल किया था।