देवघर।
डढ़वा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में एक के डूब जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव में गुजरने वाली डढ़वा नदी पर बने चेकडैम में जुन पोखर और मदरसा के पास के तीन किशोर नहाने गए थे, इसी क्रम में अचानक पानी का तेज बहाव आने से तीनों डूबने लगे, दो साथी आशिफ और इरशाद किसी तरह निकल गए जबकि मो. समीर डूब गया। किशोरों द्वारा ही हो-हल्ला करने पर वहां आसपास मौजूद पंप कर्मचारी दौड़े लेकिन समीर का कुछ पता नहीं चला।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घण्टो बाद पानी में समीर को नहीं खोजा जा सका। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस भी गहरे पानी से समीर को खोजने में सफल नही रही, तो पुलिस प्रशासन द्वारा NDRF टीम को सूचना दी गयी। पहले तो काफी देर NDRF टीम ने तलाश की लेकिन, अंधेरा और मौसम खराब होने की वजह से रात में समीर को खोजना मुनासिब नहीं हो सका। ऐसे में रविवार को दोबारा रेस्क्यू किया जाएगा।
इधर, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।