देवघर।
देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बच्चा सहित तीन लोग झुलस गए। बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है । जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।
आसपास के लोगों ने बताया कि घर वालो द्वारा बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस डाला जा रहा था, इसी क्रम में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। अचानक काफी तेज आवाज होने पर लोग दौड़े। घर में लगी आग को बुझाया गया। लेकिन, तबतक माँ-पिता और बच्चा झुलस चुके थे। 12 वर्षीय उज्ज्वल ज़्यादा झुलस गया है। आनन-फानन में सभी को देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां तीनो का इलाज जारी है।