देवघर।
देवघर समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उपायुक्त ने अनुकंपा, एसीपी, एमएसीपी, सेवा संपुष्टि, वरीयता, प्रोन्नति, पारंपरिक स्थानांतरण, नव-स्थानांतरण, पदस्थापन, सेवानिवृत्ति, पेंशन से संबंधित वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान उपायुक्त ने जिला के विभिन्न कार्यालयों में तीन साल या इससे अधिक समय से पदस्थापित प्रधान लिपिक, लिपिक की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू किया जा सके।
इसी आदेश के तहत कर्मचारियों के तबादले की प्रकिया शुरू हो चुकी है। देवघर जिले में 14 कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
कौन कहाँ गए:-
1. संजय कुमार दास (प्रधान लिपिक), जिला कोषागार देवघर से अंचल कार्यालय, सारवां
2. बैद्यनाथ पांडे (प्रधान लिपिक), उप कोषागार मधुपुर से अंचल कार्यालय,सारठ
3. शम्भू प्रसाद सिंह (प्रधान लिपिक), प्रखंड कार्यालय देवीपुर से जिला कोषागार,देवघर
4. अविनाश चंद्र गिरी (लिपिक), जिला कोषागार,देवघर से अनुमंडल कार्यलय,देवघर
5.नारायण मुर्मू (लिपिक), जिला कोषागार,देवघर से अंचल कार्यालय, सोनारायठाढ़ी
6. अभय सिंह (लिपिक),जिला कोषागार,देवघर से प्रखंड कार्यालय, देवीपुर
7.अरविंद कुमार सिंह (लिपिक), जिला स्थापना शाखा,देवघर से जिला स्थापना शाखा,देवघर
8.अनूप कुमार प्रधान (लिपिक), अंचल कार्यालय देवीपुर से अनुमंडल कार्यालय, देवघर
9.नवल किशोर सिंह (लिपिक), जिला भू-अर्जन कार्यालय, देवघर से अनुमंडल कार्यालय, देवघर।
10. संजय कुमार चौधरी (लिपिक), अंचल कार्यालय, मोहनपुर से जिला स्थापना शाखा,देवघर।
11. अनुराग रंजन (लिपिक), अंचल कार्यालय, पालोजोरी से अंचल कार्यालय,पालोजोरी।
12. संजय कुमार राय (लिपिक), अनुमंडल कार्यालय, मधुपुर से अनुमंडल कार्यालय, मधुपुर।
13. त्रिभुवन कुमार (लिपिक), प्रखंड कार्यालय, मधुपुर से अंचल कार्यालय, मोहनपुर।
14. मो. नूर आलम (सहायक उर्दू अनुवादक), जिला स्थापना शाखा देवघर (पदस्थापन की प्रत्याशा में) से प्रखंड कार्यालय, पालोजोरी।