दुमका।

दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में उस वक्त सनसनी फ़ैल गयी, जब दो बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. दोनों रामगढ़ के लखनपुर पंचायत के रहने वाले थे।

दोनों बुजूर्ग सोनेलाल सोरेन और दशमत मुर्मू का शव पंचायत भवन के सामने मिला। घटना देर रात की बतायी जा रही है। मंगलवार की सुबह जब लोगों की नजर दोनों शवों पर पड़ी तो मामले की जानकारी चौकीदार के माध्यम से रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के शरीर पर जो चाकू का निशान है और हत्या करने का तरीका बता रहा है कि एक ही व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। हालाँकि ये जाँच का विषय है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा कि कल यहां मनसा पूजा हुआ था, जिसमे दोनों शामिल हुए थे।