रांची।
झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस बात की जानकारी बादल पत्रलेख ने खुद ट्वीट कर दी है। शनिवार की देर रात मंत्री बादल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर लिखा है कि "मैंने कल अपना कोरोना जांच कराया, जिसकी रिपोर्ट देर रात्रि पॉजिटिव आई हैं।विगत कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उनसे विनम्र अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें। आप सभी से अनुरोध हैं घर पर रहे सुरक्षित रहें।"
मंत्री बादल पत्रलेख के संक्रमित होने के बाद कैबिनेट के सभी मंत्रियों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव मिले थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने से ठीक पहले बन्ना गुप्ता ने कैबिनेट की बैठक में शिरकत की थी। जिसके बाद से सभी मंत्री होम क्वॉरेंटाइन में हैं।
शनिवार को बादल पत्रलेख के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब सभी मंत्री अपनी जांच रविवार को करा सकते हैं।