देवघर।
देवघर में चोरी की घटना हर दिन बढ़ती ही जा रही है. इस बार चोर स्कार्पियो ले उड़े हैं।
देवघर नगर थाना क्षेत्र के साहेब पोखर इलाके से एक स्कार्पियो चोरी हो गई। इस सिलसिले में गाड़ी के मालिक कुंदन कुमार सिंह के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया है।
दर्ज मामले में कहा गया है कि वे मूल रूप से बिहार राज्य के लखीसराय जिले के रहनेवाले हैं। देवघर में वो किराए के मकान में रहते हैं। रात में घर के बाहर गाड़ी खड़ी थी। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि गाड़ी वहां नहीं है। चोरों ने गाड़ी में लगा जीपीएस को भी उखाड़कर फेंक दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।