spot_img

सहायक अभियंता के घर से लाखों की चोरी, खिड़की काटकर घर में घुसे थे चोर 

बीकानेर


जसीडीह/देवघर

जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गौराडीह गांव में चोरों ने सहायक अभियंता के घर में हाथ साफ़ कर लिया। 

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात रोहिणी गौराडीह गांव निवासी मुकेश कुमार के घर में खिड़की काटकर चोर घुसे और लाखों का सामान ले उड़े। जसीडीह थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। मुकेश कुमार देवीपुर प्रखंड के सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

घरवालों ने बताया कि रात को घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह नींद टूटी तो पाया कि घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। देखा कि घर की एक खिड़की का छड़ कटा हुआ है। चोर खिड़की के रास्ते घुसे और आलमारी व लॉकर तोड़कर अंदर से करीब 2.5 लाख की लागत का सोने का गहना, 65 हजार नगद, दो मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर भाग गये। चोरी गए सामान की कुल कीमत चार लाख के करीब बताई जाती है। 

वहीं, चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच-पड़ताल की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । 


त्रिदेव

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!