spot_img

कुएं से महिला काशव बरामद, शनिवार से थी लापता

त्रिदेव

By: Manman Pandey 

जमशेदपुर। 

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत साईं शिव मंदिर के निकट स्थित कुएं से महिला का तैरता हुआ शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर निवासी 38 वर्षीय महिला मानसिक अवसाद से ग्रसित थी और शनिवार शाम से ही घर से लापता थी. परिजनों ने काफी खोजबीन पर भी महिला का कहीं पता नहीं चल पाया। वही सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि कुएं में महिला का शव है तो परिजन घटना स्थल पर पहुँचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों के अनुसार 16 साल पहले महिला की शादी हुई थी. जिसके बाद से महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी, शनिवार शाम घर से जब अरुणा निकली तो परिवार वालो को लगा की रोज़ की तरह वो आज भी घर वापस आ जायेगी, लेकिन जब काफी देर तक वो वापस अपने घर नहीं आई तो उसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की पर महिला का पता कहीं नहीं चल पाया। सुबह पड़ोस के लोगों से पता चला कि कुँए में महिला का शव तैर रहा है।

परिजनों ने बताया कि घटना आत्महत्या से संबंधित है, मृतक के भाई ने ये भी बताया की वो अपने भाइयों और अपनी माँ के साथ ही रहती थी।  वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला गया. जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी जो शनिवार शाम से ही घर से लापता थी, साथ ही महिला द्वारा घरवालों को कई बार आत्महत्या की धमकी भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल जारी है.


नमन

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!