मुंबई।
'नागिन' तो कभी 'रूप की रानी' श्रीदेवी के करोड़ों दीवाने थे।श्रीदेवी बला की खूबसूरत थीं. आज श्रीदेवी के जन्मदिवस पर उनकी खूबसूरती के राज़ पर नजर डालते है।
श्रीदेवी की खूबसूरती के कई दीवाने थे। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक फेमस नाम हैं। श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोगों की यादों में वो आज भी जिंदा है। श्रीदेवी ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में काम किया था। फिल्म चांदनी में उन्होंने बार गर्ल और नागिन में एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। श्रीदेवी का अभिनय परदे पर जितना जीवंत था उनकी खूबसूरती भी उतनी ही कमाल की थी। उनके 'नागिन' अवतार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि वो करोड़ों दिलों की धड़कन थीं और लोग उनके लिए क्रेज़ी थे।
लेकिन जब श्रीदेवी ने अपने से आठ साल बड़े बोनी कपूर जोकि पहले से ही शादीशुदा थे, उनको अपना हमसफ़र बनाया तो कई लोगों का दिल टूटा। हालांकि श्रीदेवी की मां को यह रिश्ता नामंजूर था लेकिन वक्त के साथ साथ सब कुछ सही हो गया।
श्रीदेवी अपनी खूबसूरती का ख़ास ख्याल तो रखती ही थी। साथ ही अपनी बेटियों पर भी उतनी ही ध्यान देती थी। श्रीदेवी अपने बालों की तरह अपनी त्वचा की सुंदरता के लिए भी काफी जागरूक थीं। श्रीदेवी स्किन पर गुलाबजल और ग्लिसरीन का यूज़ करती थीं और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए ताज़े फलों से बना फ्रूट पैक इस्तेमाल करती थी। इसके अलावा वो दिन भर में खूब सारा पानी पीती थीं। साथ ही साथ योग और एक्सरसाइज भी करती थीं ताकि उनकी बॉडी भी फिट रहे।