मॉस्को।
मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया रूस में तैयार की गयी covid-19 की वैक्सीन को हेल्थ मिनिस्ट्री के दवारा मंज़ूरी दे दी गयी है।
जहा पूरी दुनिया covid-19 की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है , वही रूस ने covid-19 का वैक्सीन बनाने वाला पहला देश बनने का दावा किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ये भी बताया कि इस Covid-19 वैक्सीन का पहला टीका उनकी बेटी को लगाया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ,मेरी बेटी को हल्का बुखार था, लेकिन इस वैक्सीन का टीका लगाए जाने के बाद अब वो पूरी तरह ठीक है। वो पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रही हैं। उसने इस परीक्षण में हिस्सा लिया था।
बताया जा रहा है कि ये वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी, इसके बाद बुजुर्गो को दिया जायेगा। सितंबर से इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया जाएगा। उसके बाद दुनिया की अन्य देशों में इस वैक्सीन का सप्लाई किया जायेगा। इस वैक्सीन को Gamaleya Research Institute और Russian Defence Ministry ने मिलकर तैयार किया है।