रांची।

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है। बुधवार को झारखंड में कोविड-19 के मरीजों के मिलने के सारे रिकॉर्ड टूट गए। एक ही दिन में सबसे ज्यादा 978 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इनमें से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के 22 स्टाफ भी शामिल हैं।

गोड्डा में 339 केस
बुधवार को मिले नए मरीजों में गोड्डा जिले में सबसे ज्यादा 339, रांची में 141, बोकारो में 71 और पूर्वी सिंहभूम में 72 पॉजिटिव केस शामिल हैं।

सात की मौत
बुधवार को झारखण्ड में इलाज के दौरान सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम में 1, गिरिडीह में 1, खूंटी में 1, रांची में 3 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 कोरोना मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 136 हो गयी है।

कोरोना के रिकॉर्ड 978 नए केस मिलने के साथ ही राज्य में कोरोना का ग्रोथ रेट 5.97% हो गया है।