देवघर।
देवघर पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चारों की गिरफ्तारी सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव से हुई है।
देवघर पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये चारों देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को सिरिअल नम्बर पर कॉल कर के ATM कार्ड बंद होने और KYC अपडेट करने के नाम पर ATM कार्ड नम्बर और CVV डिटेल लेकर बैंक खाताओं से राशि निकालने का काम करते थे। चारों के पास से आठ मोबाइल, दो सिम कार्ड, 6 ATM कार्ड, तीन पासबुक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में शम्भू हाजरा, रणबीर हाजरा, रणधीर हाजरा और राजेश हाजरा शामिल है। सभी सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।