रांची।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने सात जुलाई 2020 को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। धोनी के जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या अपने परिवार के साथ रांची पहुंचे थे। पहली बार धोनी के इस जन्मदिन की फोटो सामने आई है।
कोविड-19 महामारी के चलते तमाम क्रिकेटर्स इन दिनों अपने घरों में ही हैं। धोनी ने 39वां जन्मदिन रांची में अपने फार्महाउस पर ही मनाया था। पांड्या फैमिली चार्टर प्लेन से धोनी का जन्मदिन मनाने रांची पहुंची थी। धोनी के इस जन्मदिन की एक फोटो उनकी पत्नी साक्षी ने शेयर की है, जिसमें हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, धोनी, पंखुड़ी पांड्या और जीवा नजर आ रही हैं।
धोनी की इस फोटो में उनके तीन दोस्त और भी नजर आ रहे हैं, हालांकि खुद साक्षी इस फोटो में नहीं दिख रही हैं। धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कोई फोटो या वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की गई थी। साक्षी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'मिसिंग द हैप्पी स्क्वायड!'