रांची।
झारखंड बोर्ड ने आज इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को जैक कार्यालय में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया।
JAC 12th Result 2020 में साइंस में 59%, कॉमर्स में 77, आटर्स में 82% छात्र सफल हुए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के इंटर परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम 5 बजे घोषित किया।
शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की ओर से परिणाम की घोषणा कर दी गई। झारखंड बोर्ड ने एक साथ विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इस बार इंटर विज्ञान में 59%, वाणिज्य में 77.37%, कला 82.53 %, छात्र सफल रहे हैं। विज्ञान में 75,638 छात्रों में 44,626 छात्रों ने उत्तीर्णता प्राप्त की है। इस साल 17,441 प्रथम श्रेणी में, 25,735 द्वितीय श्रेणी में और 1,406 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं।