रांची।
बीते कुछ दिनों से एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें 15 जुलाई से झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात कही जा रही। वायरल मैसेज में दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने 15 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला कर लिया है। वायरल मैसेज को लेकर झारखंड सरकार ने ये बात कही है।
राज्य सरकार ने इस वायरल खबर को अफवाह बताया है और कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये महज अफवाह है। उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
झारखंड में 15 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा। राज्य सरकार ने लॉकडाउन पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि संपूर्ण लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। ऐसे किसी लॉकडाउन से सरकार ने इनकार किया है वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 15 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन की खबरों को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया।
झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि फिलहाल झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा। जरुरत पड़ी तो जिन क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहां सख्ती बढ़ाई जा सकती है। मास्क नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर दंड बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल लॉकडाउन जैसी कोई योजना नहीं है।