साहेबगंज।
स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हु मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और सीबीआइ जांच की मांग लिए शनिवार को सिद्धो कान्हु मुर्मू के वंशजों ने धरना दिया. सिद्धो कान्हो पार्क भोगनाडी में धरना दे रहे लोगों ने ह्त्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
धरना में जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू भी शामिल हुयीं. वहीं, हत्या में जाँच व दोषी की गिरफतारी की मांग लिए छात्रों ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपा है।
बता दें कि रामेश्वर मुर्मू की 12 जून की रात संदिग्ध मौत हो गयी थी। परिवार वालों ने सद्दाम अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से मांग किया गया है कि आरोपित खिलाफ एससीएसटी का मामला दर्ज कर पूरे मामले की सीबीआइ जांच करायी जाए। अगर आरोपी को जल्द पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो विवश होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।